नई साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, फन स्कूल के सीईओ आर जेसवंत ने कहा, ज़ाइगोमैटिक से अबालोन -एसमोडी स्टूडियो-दुनिया में सबसे लोकप्रिय दो-खिलाड़ी आधारित रणनीतिक बोर्ड गेम में से एक है। फन स्कूल के लिए, यह हमारे मेक इन इंडिया कार्यक्रम में एक और बड़ी उपलब्धि है। इस तरह की और भी पहल की जाएंगी। अस्मोडी में अंतरराष्ट्रीय सेल के प्रमुख एलेक्सिया एबनेर ने कहा, अस्मोडी में हम अपने एक प्रमुख गेम-एबालोन-का भारत में उत्पादन, विपणन और वितरण करने के लिए अपने दीर्घकालिक साझेदार फन स्कूल के साथ जुड़कर खुशी महसूस कर रहें हैं। भारत अस्मोडी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार होने के नाते, हम इस सहयोग के लिए तत्पर हैं और इस साझेदारी के माध्यम से एबालोन को भारत में एक लोकप्रिय खेल के रूप में उभरने की कल्पना करते हैं क्योंकि यह दुनिया के कई अन्य हिस्सों में मौजूद है।
संबंधित खबरें पढ़ें
केएफसी लाया है एक स्पाइसी सरप्राइज और ये है पेरी पेरी गुड
देहरादून, ब्यूरो। केएफसी इंडिया लाया है एक स्पाइसी सरप्राइज या ये कहें अपने चिकन बकेट में लाया है नया स्पाइसी सरप्राइज पेश है नया केएफसी पेरी पेरी चिकन क्रिस्पी, ज्यूसी केएफसी चिकन और उस पर फ्लेवर से भरे पेरी पेरी स्प्रिंकल की टॉपिंग यह फ्लेवरफुल पेशकश हॉट एंड क्रिस्पी चिकन एवं चिकन स्ट्रिप्स के वैरिएंट्स में उपलब्ध है, जो पहली बाइट से ही आपको एक स्पाइसी एहसास देगा। स्पाइस के नाम पर मिलने वाले बहुत से अन्य विकल्प हैं, जिनमें या तो इतनी मिर्ची होती है कि आपकी आंखों से पानी आ जाए, या फिर मिर्च इतनी हल्की होती है कि कुछ स्पाइसी खाने की चाहत बची रह जाती है। लेकिन कर्नल सैंडर्स ‘ना कम ना ज्यादा’ के वादे के साथ लाए हैं एकदम परफेक्ट मिर्च वाला पेरी पेरी चिकन। और तो और, सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी खास स्टाइल में इसकी तारीफ में कहते हैं दृ स्पाइस करेक्ट है बॉस! सीमित समय के लिए पेश यह विकल्प देश में सभी केएफसी रेस्टोरेंट पर और केएफसी एप एवं वेबसाइट पर डिलीवरी के लिए उपलब्ध है। अफ्रीकन बर्ड्स आई चिली से प्रेरित पेरी पेरी स्प्रिंकल आपके पसंदीदा केएफसी चिकन को सही मिर्च के जायके से लज्जतदार बनाता है तेज लाल रंग और लुभा लेने वाली महक से पेरी पेरी स्प्रिंकल क्रिस्पी, क्रंची केएफसी चिकन को और भी आकर्षक बना देता है पेरी पेरी चिकन से भरे बकेट का स्वाद लेते ही आपको एक आनंददायक अनुभव और हल्के फियरी आफ्टर-टेस्ट का आनंद मिलता है केएफसी की इस नई ऑफरिंग को सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने लॉन्च किया है पेरी पेरी चिकन की कैंपेन फिल्म में अल्लू अर्जुन नजर आते हैं।
महाराज ने किया चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन
देहरादून, ब्यूरो। आजादी की लड़ाई में वीर सावरकर जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अंडमान निकोबार की जिस जेल में…
शौर्य दिवस पर सीएम ने कारगिल शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
देहरादून, ब्यूरो। कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीदों के परिवारजनों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल लड़ाई में माँ भारती की रक्षा के लिये हमारे वीर जवानों ने पराक्रम की नई परिभाषा लिखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल में भारत के रणबांकुरों का दुश्मन के खिलाफ किया गया सिंहनाद… 1999 से लेकर आज तक उसी वेग से गूंज रहा है। भारतीय सेना के अदम्य साहस और वीरता ने दुश्मन को एक बार फिर ये बतला दिया था कि उसके रहते हुए, तिरंगे की आन-बान और शान में रत्ती भर की भी कमी नहीं आ सकती। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में जिस प्रकार की विपरीत परिस्थितियों में वीरता का परिचय देते हुए घुसपैठियों को सीमा पार खदेड़ा, उससे पूरे विश्व ने भारतीय सेना का लोहा माना। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल की यह विजय गाथा भी उत्तराखंड के वीरों के बिना अधूरी है और अपने 75 सपूतों का बलिदान… ये वीर भूमि कभी नहीं भुलाएगी। जिस सांस्कृतिक परिवेश और विचारों ने हम सभी को पोषित किया है, उस संस्कृति में मान्यता है कि देशभक्ति सभी प्रकार की भक्तियों में सर्वश्रेष्ठ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं तो स्वयं एक सैनिक परिवार से आता हूं और सेना के साथ मेरा रिश्ता आत्मीयता का रिश्ता है। अपने पिता जी से सुनी सैन्य वीरों की गाथाओं ने मुझे बचपन से ही बहुत प्रभावित किया और मेरे अंदर राष्ट्र के प्रति संपूर्ण समर्पण की भावना को जागृत किया। मैंने बचपन से ही एक सैनिक और उसके परिवार के संघर्ष को देखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध के समय अटल बिहारी वाजपेयी जी प्रधानमंत्री थे। हमने युद्ध भी जीता और वैश्विक स्तर पर कूटनीति में भी जीते। अटल जी ने शहीदों का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गाँव में राजकीय सम्मान के साथ करने की व्यवस्था की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से सेना ना केवल पहले से और अधिक सक्षम और सशक्त हो रही है बल्कि उसकी यश और कीर्ति भी बढ़ रही है। हमारी सरकार जहां एक तरफ सेना के आधुनिकीकरण पर बल दे रही है तो वहीं सैनिकों और उनके परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं को भी बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री जी निरंतर सैनिकों के साहस और मनोबल को बढ़ा रहे हैं और यही कारण है कि सेना आज गोली का जवाब गोले से दे रही है। भारत सरकार हर स्तर पर सेना को सदृढ़ करने का कार्य का रही है और इसी कड़ी में अग्निपथ जैसी बहुमुखी योजना को भी लागू किया गया है। इस योजना को युवाओं ने अपना अभूतपूर्व समर्थन दिया है और सेना को रिकॉर्ड संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। ये उत्साह दिखाता है कि हमारी युवा पीढ़ी ना केवल राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए भी पूरी तरह से सजग है। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राज्य के वीरता पदक से अलंकृत सैनिकों को दी जाने वाली एकमुश्त तथा वार्षिकी में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है। परमवीर चक्र विजेता को 30 लाख से 50 लाख, अशोक चक्र 30 लाख से 50 लाख, महावीर चक्र 20 लाख से 35 लाख,…
