देहरादून, ब्यूरो। होली एंजल स्कूल, रेशम माजरी के तत्वावधान में शनिवार को अलंकरण समारोह (इनवेस्टीचर सेरेमनी) का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कमलेश उपाध्याय एस.पी. ग्रामीण, गैस्ट ऑफ ऑनर डी.एस.पी. अंकुश शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि वाई.बी. थापा, कैप्टन हर्षमणि, लांसनायक राजपाल रावत, हवलदार बगीचा सिंह, (सेना मैडल प्राप्त), हवलदार सोबन सिहं कैन्तुरा, रामेश्वर लोधी, आशीष चमोली, मनीष वत्स, अनिल पल (प्रधान), रजनीश सैनी आदि ने कार्यक्रम में शिरकत की।
विद्यालय के निदशक डॉ आकश कुसुम बछेती, प्राचार्य जाॅन डेविड नंदा ने कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथियों का सहृदय धन्यावाद किया तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के अध्यापकगणों ने भी प्रतिभाग करते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन किया। तथा अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
