पुलिसकर्मी की उच्चाधिकारियों द्वारा बर्बर पिटाई किए जाने पर उक्रांद ने आक्रोश व्यक्त किया – Uttarakhand Nidhi

पुलिसकर्मी की उच्चाधिकारियों द्वारा बर्बर पिटाई किए जाने पर उक्रांद ने आक्रोश व्यक्त किया

देहरादून, ब्यूरो। यूकेडी केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि पुलिसकर्मी की उन्हीं के उच्चाधिकारियों द्वारा बर्बर पिटाई किए जाने की शिकायत केंद्रीय गृहमंत्री और पुलिस शिकायत प्राधिकरण और मानवाधिकार आयोग से की जा रही है और जब तक पीड़ित को न्याय नहीं मिल जाता और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती, तब तक उत्तराखंड क्रांति दल चुप नहीं बैठेगा।

यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि जब तक पीड़ित को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वह चुप नहीं बैठेंगे। उत्तराखंड क्रांति दल महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री से लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी इस प्रकरण से अवगत कराया गया है तथा कड़ी कार्यवाही के लिए कहा गया है। यूकेडी नेता गौरव तिवारी ने कहा कि यदि इस मामले में दीपक उप्रेती को न्याय नहीं मिला तो फिर उत्तराखंड क्रांति दल इस मुद्दे पर जन आंदोलन शुरू करेगा और पूरे प्रदेश में इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *