देहरादून, ब्यूरो। तुलाज़ इंस्टीट्यूट में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक उत्सव संस्कृति के अंतिम दिन भारतीय संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर, ब्रिटिश-भारतीय गायक ऐश किंग, भारतीय गायिका सुमेधा कर्माहे और इंडियन आइडल सीजन 5 टॉप 3 फाइनलिस्ट और बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर राकेश मैनी ने मनोरंजक प्रस्तुति दी। तुलाज़ के छात्रों ने बाबाजी की बूटी, कुड़ी नू नचने दे, साइबो, सुन साथिया और बाराबादियां जैसे प्रसिद्ध गीतों पर खूब नाच किया और शो का भरपूर आनंद लिया। देहरादून के प्रसिद्ध सेलिब्रिटी एंकर आर्यन मिनोचा कार्यक्रम के एम्सी के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और कार्यक्रम की भावना को जीवित रखा।
इस अवसर पर तुलाज़ इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉ. संदीप विजय, रजिस्ट्रार पवन कुमार चौबे, डीन डॉ. निशांत सक्सेना, डॉ रणित किशोर एवं तुलाज़ इंस्टिट्यूट और तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल के अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
