देहरादून/चंपावत, ब्यूरो। चंपावत विधानसभा उपचुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 55025 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 3233 वोट मिले। पहली बार कांग्रेस की जमानत जब्त हुई। सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमका जश्न मनाया। सपा समर्थित प्रत्याशी को 409 और निर्दल प्रत्याशी हिमांशु गडकोटी को 399 मत मिले हैं। सीएम के सामने सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। सीएम धामी ने 55025 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चुनाव में ईवीएम से 62898 मत और पोस्टल बैलेट से 1303 वोट पड़े थे। सीएम धामी की जीत के बाद से भाजपा में जश्न का माहौल है। पीएम मोदी और सीएम योगी ने ट्वीट कर धामी को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी है।
चंपावत विधानसभा का ये उपचुनाव केवल जीत हार की लड़ाई नहीं थी। इस उपचुनाव की ओट में उत्तराखंड को सजाने, संवारने और प्रगति का स्वर्णिम अध्याय रचने के स्वप्न भी छिपे हुए थे। ये 55025 वोटों की ऐतिहासिक जीत इन्हीं सपनो को पूरा करने के संकल्प की प्रतिध्वनि है। हमने प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से उत्तराखंड की जनता के जीवन को सुखमय बनाने का यज्ञ शुरू किया है। ये जीत इस यज्ञ की पूर्णता की दिशा में एक अभूतपूर्व कदम साबित होगी। मैं अपने चंपावत के लोगों को भी यकीन दिलाता हूं कि उनकी हर पुकार, हर आग्रह, हर आदेश पर मैं स्वयं सेवा में हाज़िर रहूंगा। मैं इस प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं। मेरे जीवन का मकसद ही इस प्रदेश की सेवा है। पर एक जनप्रतिनिधि होने के नाते चंपावत के प्रति मेरे कुछ विशिष्ट उत्तरदायित्व भी हैं। मैं पूरे मनोयोग और समर्पण से उन उत्तरदायित्वों की सिद्धि की कोशिश करूंगा। चंपावत की जनता ने विरोधियों के जिस छ्द्म जाल को अपनी दूरदर्शी आंखों से भेदकर मुझे ये जीत दिलाई है, उनके प्रति मेरे हृदय में सदैव के लिए विशेष आभार है। एक बार फिर से उत्तराखंड की इस महान जनता को मेरा सादर प्रणाम और अभिवादन।“
