एयरएशिया इंडिया उत्तराखंड में केबिन क्रू की करेगा भर्ती – Uttarakhand Nidhi

एयरएशिया इंडिया उत्तराखंड में केबिन क्रू की करेगा भर्ती

देहरादून, ब्यूरो।एयर एशिया इंडिया ने उत्तराखंड के देहरादून में केबिन क्रू के लिए भर्ती अभियान की घोषणा की। एयरलाइन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक घोषणा पोस्ट की, जिसमें आवेदकों को असाधारण ग्राहक सेवा देने और यादगार अनुभव बनाने के जुनून के साथ पंजीकरण करने के लिए आमंत्रित किया गया। यह भर्ती अभियान सॉलिटेयर होटल, देहरादून में रविवार 5 जून को होगा। इस भर्ती में मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (एचएससी) या प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स (पीयूसी) प्रमाणन (10$ 2) वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्हें अंग्रेजी और हिंदी सहित लिखित और बोली जाने वाली भाषाओं पर अच्छी पकड़ हो, और उनके पास वैध भारतीय पासपोर्ट हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *