चमोली ब्यूरो- शादी को यादगार बनाने के लिए भव्य आयोजन और महंगे इंतजाम ही जरूरी नहीं, इसकी मिसाल उत्तराखंड के दो प्रशासनिक अधिकारियों ने पेश की। उन्होंने देवभूमि के धार्मिक और सांस्कृतिक परिवेश को चुना और मंदिर परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जीवनभर के बंधन में बंध गए।उत्तराखंड के कर्णप्रयाग स्थित प्रसिद्ध मां उमा देवी मंदिर में दो उपजिलाधिकारियों ने सादगी के साथ विवाह रचाया। कर्णप्रयाग के एसडीएम अलकेश नौडियाल और भिकियासैंण (अल्मोड़ा) की एसडीएम याक्षी अरोड़ा ने मंदिर के पावन प्रांगण में सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी चुना।इस विवाह की खास बात इसका सादगीपूर्ण आयोजन रहा। आधुनिक चकाचौंध और शाही इंतजामों से दूर दोनों अधिकारियों ने विवाह के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व वाले मां उमा देवी मंदिर को चुना। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए इस विवाह ने देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक स्थलों की खूबसूरती को भी सामने रखा।
संबंधित खबरें पढ़ें
सहकारिता विभाग की नियुक्तियों में गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने दिया धरना
देहरादून, ब्यूरो। सहकारिता विभाग की नियुक्तियों में गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस नेताओ ने सचिवालय के गेट पर धरना शुरू कर…
सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित
देहरादून, ब्यूरो। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन उत्तराखण्ड की प्रान्तीय कार्यसमिति की आवश्यक बैठक बिरेन्द्र सिंह कृषाली वरिष्ठ उपाध्यक्ष की अध्यक्षता…
हल्द्वानी के बनभूलपुरा की इस वक्फ दरगाह में तहसीलदार को बनाया प्रशासक
हल्द्वानी (ब्यूरो )। वक्फ दरगाह चिराग अली शाह स्थित बनभूलपुरा हल्द्वानी प्रबंध समिति मुतवल्ली की बोर्ड से नियुक्त होने तक…
