शादी के बंधन में बंधे दो एसडीएम: कर्णप्रयाग के मां उमा देवी मंदिर में लिए सात फेरे, सादगी से किया विवाह – Uttarakhand Nidhi

शादी के बंधन में बंधे दो एसडीएम: कर्णप्रयाग के मां उमा देवी मंदिर में लिए सात फेरे, सादगी से किया विवाह

चमोली ब्यूरो- शादी को यादगार बनाने के लिए भव्य आयोजन और महंगे इंतजाम ही जरूरी नहीं, इसकी मिसाल उत्तराखंड के दो प्रशासनिक अधिकारियों ने पेश की। उन्होंने देवभूमि के धार्मिक और सांस्कृतिक परिवेश को चुना और मंदिर परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जीवनभर के बंधन में बंध गए।उत्तराखंड के कर्णप्रयाग स्थित प्रसिद्ध मां उमा देवी मंदिर में दो उपजिलाधिकारियों ने सादगी के साथ विवाह रचाया। कर्णप्रयाग के एसडीएम अलकेश नौडियाल और भिकियासैंण (अल्मोड़ा) की एसडीएम याक्षी अरोड़ा ने मंदिर के पावन प्रांगण में सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी चुना।इस विवाह की खास बात इसका सादगीपूर्ण आयोजन रहा। आधुनिक चकाचौंध और शाही इंतजामों से दूर दोनों अधिकारियों ने विवाह के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व वाले मां उमा देवी मंदिर को चुना। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए इस विवाह ने देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक स्थलों की खूबसूरती को भी सामने रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *