कोटद्वार ब्यूरो । बेस अस्पताल में सोमवार सुबह मरीजों की काफी भीड़ उमड़ी। पंजीकरण व बिलिंग काउंटर के अलावा ओपीडी एवं पैथोलॉजी लैब में जांच के लिए मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहीं। कुछ मरीजों ने सीधे इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया।दीपावली के बाद शुष्क मौसम के साथ सुबह व शाम तापमान कम होने और दिन में गर्मी अधिक होने से लोग वायरल और अलर्जी के शिकार हो रहे हैं। बेस अस्पताल में सोमवार सुबह से ही पंजीकरण काउंटर और विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी में मरीजों की कतार लग गई। फिजिशियन एवं अस्थि विशेषज्ञों की ओपीडी में मरीजों की खासी भीड़ रही। वहीं, पैथोलॉजी लैब में भी जांच के लिए भी काफी भीड़ होने से मरीजों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी।
सुबह से ही बेस अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़
