नवरात्रि पर मिष्ठान वितरण किया
देहरादून, ब्यूरो। हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि के पहले दिन भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनंत सागर ने लालपुल स्थित सहारनपुर रोड पर मिष्ठान वितरण किया। बताया कि क्षेत्र में सभी कार्यकर्ताओं के घरों पर भगवा ध्वज लगाए गए और शाम को मिष्ठान वितरण किया गया। इसके साथ ही लाल पुल स्थित प्रतिष्ठानों के आगे 101 दीप जलाए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह रावत, क्षेत्रीय पार्षद सतीश कश्यप, लोकेश सकलानी, संजीव सिंघल, योगेंद्र पुंडीर, गौरव बड़ाकोटी, सर्वेश कुमार, चंद्रपाल सिंह, विशाल गिरी, भारत बडोली, गीता शर्मा, आरती नेगी, रेखा वर्मा आदि मौजूद रहे।