उत्तरकाशी ब्यूरो । दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त है। त्योहार के दौरान बाजारों में भीड़, जाम, आगजनी और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारियां की है। बाजारों से लेकर पटाखों की दुकानों तक पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें लगातार निगरानी रखेगी। सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों को कार्रवाई के लिए तैयार रहने की हिदायत दी गई है।
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने जिले के सभी थाना, कोतवाली और फायर स्टेशन प्रभारियों को दीपावली के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत बाजारों और भीड़ वाले इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस बैरियरों और चेकिंग नाकों पर भी निगरानी सख्त की गई है।
दीपावली पर उत्तरकाशी में पुलिस रहेगी सतर्क
