चमोली ब्यूरो – ज्योतिर्मठ। नीती घाटी के ग्लेशियर और हिमखंड प्रभावित क्षेत्रों में अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने के लिए बृहस्पतिवार को वैज्ञानिकों की टीम रवाना हो गई। टीम प्रशासन से इनर लाइन की अनुमति लेने के बाद सीमांत क्षेत्र के लिए रवाना हुई है। पिछले माह नेपाल में आई आपदा के बाद भारत में भी खतरा बने ग्लेशियरों और हिमखंडों को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है। इसी के तहत दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित किए जा रहे हैं। एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि वैज्ञानिकों का दल नीती घाटी में सिस्टम स्थापित करेगा। टीम के साथ अन्य विभागों के कर्मचारी और अधिकारी भी शामिल हैं। संवाद
संबंधित खबरें पढ़ें
देहरादून में रक्षाबंधन समारोह में पहुंचे CM धामी, बोले- मुख्यमंत्री नहीं, भाई बनकर आया हूं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को दून में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में मातृशक्ति के बीच पहुंचे। उन्हाेंने कहा कि रक्षाबंधन…
सीएम ने जगतगुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से की भेंट
देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कनखल स्थित शंकराचार्य आश्रम में जगतगुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट…
15 साल पुराने फर्जी पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी, CBI कोर्ट ने सभी आरोपों से किया दोषमुक्त
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री और बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण को करीब 15 साल पुराने फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट…
