दादा-दादी और नाना-नानी ने स्कूल में मचाया धूम – Intellecuals News


ऋषिकेश ब्यूरो जौलीग्रांट। रानीपोखरी स्थित दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल और दून भवानी स्कूल अठूरवाला में ग्रैंड पैरेंट्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय के निदेशक बीपी उनियाल और प्रधानाचार्य पुष्पा उनियाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि बुजुर्ग किसी वट वृक्ष की तरह परिवारों में होते हैं जिनके साथ मिल जुलकर रहना चाहिए। दादा-दादी और नाना-नानी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि उन्हें अपने बच्चों को आगे बढ़ता देखना अच्छा लगता है। दादा दादी, नाना नानी ने म्यूजिकल चेयर, पासिंग बॉल, बाल्टी में गेंद ड़ालना और दूसरे खेलों को खेलकर अपनी यादें ताजा की। सहायक निदेशक साकेत उनियाल, प्रधानाचार्य अजय गुप्ता, समन्वयक सारिका डोगरा, प्री-प्राइमरी समन्वयक कुमारी मधुलिका कश्यप आदि उपस्थित रहे।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.