ऋषिकेश ब्यूरो जौलीग्रांट। खराब मौसम और लगातार बारिश के चलते लगातार दूसरे दिन देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। अलग-अलग शहरों से आने वाली दो उड़ानों को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा, जबकि आधा दर्जन से अधिक उड़ानें देरी से एयरपोर्ट पहुंचीं। सुबह 11 बजे आने वाली इंडिगो की मुंबई उड़ान और दोपहर 12 बजे की इंडिगो की कोलकाता उड़ान ने आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद दिल्ली का रुख किया। वहीं इंडिगो की जयपुर उड़ान निर्धारित समय 11:25 बजे के बजाय 11:52 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु उड़ान 12:20 बजे के बजाय करीब एक बजे, इंडिगो की हैदराबाद उड़ान 12:50 बजे के बजाय 1:13 बजे और एयर इंडिया की दिल्ली उड़ान एक बजे के बजाय 1:20 बजे एयरपोर्ट पहुंची। इसके अलावा इंडिगो की दिल्ली उड़ान निर्धारित समय 1:35 बजे के बजाय 3:16 बजे, जबकि एयर इंडिया की मुंबई उड़ान 2:20 बजे के बजाय 2:43 बजे पहुंची। शाम की अन्य उड़ानें भी देरी से एयरपोर्ट पहुंचीं। लगातार खराब मौसम के कारण यात्रियों को उड़ानों के संचालन में देरी और डायवर्जन का सामना करना पड़ा।
संबंधित खबरें पढ़ें
विद्यालयी शिक्षा विभाग ने आयोजित किया प्रवेशोत्सव-2025 कार्यक्रम आयोजित
देहरादून 18 अप्रैल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रवेशोत्सव-2025 कार्यक्रम…
सेना अस्पताल में पहली सोल्जरथॉन
देहरादून। सेना अस्पताल (रिसर्च एंड रेफरल) में पांच हजार से अधिक धावक सोल्जरथॉन ‘रन फॉर सोल्जर्स और रन विद सोल्जर्स’…
डाकपत्थर पीजी कालेज के दो छात्रों का राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए हुआ चयन
विकासनगर, ब्यूरो। वीर शहीद केसरी चंद पीजी कॉलेज डाकपत्थर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के दो स्वयं सेवकों का चयन…
