आफत की बारिश: चारधाम यात्रा और फूलों की घाटी रही बंद, 136 पर्वतारोही फंसे, दो उड़ानें डायवर्ट, एक की मौत
उत्तरकाशी ब्यूरो । उत्तराखंड में कई घंटों से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में कई जगह भूस्खलन की घटनाएं हुई तो कहीं पर बर्फबारी ने परेशानी बढ़ाई।
मौसम खराब होने के कारण केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और बदरीनाथ धाम की यात्रा रविवार को दूसरे दिन भी बंद रही। बता दें कि शुक्रवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी होने के बाद चारों धामों की यात्रा दो दिन (शनिवार और रविवार) के लिए अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई थी। अब मौसम साफ होने के बाद ही चारधाम यात्रा सुचारु की जाएगी।