जयहरीखाल ब्यूरो। हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में पौड़ी गढ़वाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए।अंडर-19 बालिका वर्ग में सौम्या शर्मा, अंडर-19 बालक वर्ग में सागर और वरुण ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीते। अंडर-14 बालक वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालकोट, पोखड़ा के विभोर और करन ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। इसी वर्ग के बालिका वर्ग में तुलसी जुयाल और आस्था बड़थ्वाल ने भी कांस्य पदक हासिल किया।अंडर-14 आर्टिस्टिक पेयर वर्ग में सार्थक कंडवाल और देवांश शाह ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में संस्कृति गुसाईं ने भी प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
संबंधित खबरें पढ़ें
हिंदुत्व के साथ क्षेत्रीय मुद्दों पर भाजपा का जोर, आगामी चुनावों में अहम होगी रणनीति, जानिये क्या हैं चुनौतियां
आगामी दिनों में भाजपा की राजनीति तीन अहम मुद्दों पर ही केंद्रित दिखाई देगी. खास बात यह है कि भाजपा…
काशीपुर में अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर पकड़ा, एसटीएफ ने एक आरोपी को दबोचा,
काशीपुर ब्यूरो –काशीपुर में एसटीएफ और साइबर क्राइम कुमाऊं यूनिट ने दूरसंचार विभाग (डॉट) के साथ मिलकर काशीपुर क्षेत्र में…
सीएम ने आरटीओ कार्यालय में मारा छामा, कई कर्मचारी मिले नदारद, आरटीओ सस्पेंड
देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजधानी देहरादून स्थित आरटीओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। सुबह करीब…
