उत्तरकाशी: प्रसव के दौरान कठिनाई पर गर्भवती को एयर एंबुलेंस से भेजा दून अस्पताल

बड़कोट: तहसील बड़कोट के ग्राम धारी, नौगांव निवासी 25 वर्षीय श्रीमती चंद्रकली देवी पत्नी श्री दीपक सिंह को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव लाया गया था। प्रसव के दौरान महिला को चिकित्सकीय जटिलताओं का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने महिला को बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र (हायर सेंटर) रेफर करने की सलाह दी। चिकित्सकों की सलाह के बाद परिजनों ने जिला प्रशासन से महिला को हायर सेंटर पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर/एयर एंबुलेंस की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। परिजनों के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) से समन्वय कर महिला के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। इसके बाद सोमवार शाम करीब 5:10 बजे एयर एंबुलेंस के माध्यम से गर्भवती महिला को बेहतर उपचार के लिए दून अस्पताल, देहरादून भेजा गया। जिला प्रशासन की त्वरित पहल से महिला को समय पर उच्च चिकित्सा केंद्र पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.