सीएम धामी ने की सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा: तहसीलों का औचक निरीक्षण करें डीएम, पेयजल की ऑडिट रिपोर्ट 15 दिन में

  • सीएम धामी ने कहा कि जिन जिलों में अधिक शिकायतें हैं, जिलाधिकारी उनकी विभागवार समीक्षा करें। एक ही प्रकृति की शिकायतों के बार-बार आने के कारणों का विश्लेषण किया जाए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को तहसीलों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भूमि धोखाधड़ी रोकने के लिए भी कड़े आदेश दिए।

उन्होंने कहा कि जिन जिलों में अधिक शिकायतें हैं, जिलाधिकारी उनकी विभागवार समीक्षा करें। एक ही प्रकृति की शिकायतों के बार-बार आने के कारणों का विश्लेषण किया जाए। निरीक्षण के दौरान दाखिल-खारिज प्रकरणों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित हो। भूमि धोखाधड़ी से संबंधित जन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर हो। मुख्यमंत्री धामी ने राजस्व संबंधी मामलों में आमजन को अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित करने को कहा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.