देहरादून ब्यूरो –इनरव्हील क्लब ऑफ देहरादून की ओर से समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए दो सामाजिक प्रोजेक्ट आयोजित किए गए। व्हीलस ऑफ होप मोबिलिटी फॉर आल के तहत हिल्टन स्कूल में तीन जरूरतमंद मरीजों को तीन व्हीलचेयर और दो वॉकर वितरित किए गए। क्लब की ओर से बताया गया कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए यह उनका नियमित रूप से चलने वाला प्रोजेक्ट है।वहीं सपोर्टिंग ड्रीम्स सपोर्टिंग फ्यूचर्स के तहत क्लब ने तीन बेटियों को बास्केटबॉल प्रशिक्षण के लिए अपनाया। उन्हें कोच के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाने के साथ बास्केटबॉल, जूते और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में पेट्रीशिया हिल्टन, क्लब अध्यक्ष समिधा सचदेवा, सरोज धुडानी, सरोज गुप्ता, रितु भसीन, रेखा शर्मा, दिव्या बंसल आदि मौजूद रहे।
संबंधित खबरें पढ़ें
एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बने मदनलाल, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी किया पत्र
निकाय चुनाव में हार के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन खुद को मजबूत कर रहा है. संगठन की मजबूती को लेकर…
उत्तराखंड: लॉटरी का लालच देकर 80 लाख की ठगी, 23 साल का शातिर गिरफ्तार
देहरादून ब्यूरो : उत्तराखंड में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के बीच देहरादून से बड़ी खबर सामने आई…
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंथन कार्यक्रम को किया संबोधित।
देहरादून ब्यूरो – मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंथन कार्यक्रम को किया संबोधित सीएम बोले ब्रांड उत्तराखंड को मजबूत करें सोशल…
