गोपेश्वर में एक घंटे की मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं गदेरे, होटल और दुकानों में घुसा गंदा पानी

चमोली(ब्यूरो) : जनपद चमोली के गोपेश्वर में शनिवार को अचानक मौसम बदला और करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। कम समय में हुई भारी बारिश से शहर की सड़कों पर पानी जमा हो गया। कई स्थानों पर बारिश का पानी इतना तेज बहने लगा कि सड़कें देखते ही देखते गदेरे में तब्दील हो गईं। इससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Gopeshwar Hit by Heavy Rain, Roads Turn Into Streams

तेज बारिश के कारण सड़क पर बह रहा पानी आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों में भी घुस गया। बताया गया कि एक होटल और दो दुकानों में गंदा पानी प्रवेश कर गया। अचानक आई बारिश से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग अपने सामान को पानी से बचाने की कोशिश करते नजर आए। बारिश के दौरान कई जगह सड़क पर पानी का बहाव इतना तेज था कि राहगीरों को बेहद सावधानी से निकलना पड़ा। वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। बारिश रुकने और पानी की निकासी होने के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई। आगे पढ़िए..

Leave A Reply

Your email address will not be published.