Kedarnath helicopter: शुरू होने वाली है केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा, जानिए किराया और तारीख़

रुद्रप्रयाग (ब्यूरो) : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में 15 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा का संचालन शुरू होगा। हेलिकॉप्टर से बाबा केदार के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर यह है कि इस चरण में हेली सेवा के किराये में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

Kedarnath Heli Service to Start from September 15

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के संचालन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। केदारनाथ हेली सेवा का संचालन मुख्य रूप से तीन हेलीपैड गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से किया जाएगा। यूकाडा ने चारधाम यात्रा के लिए नौ हेली कंपनियों के साथ अनुबंध किया है। ये कंपनियां इन हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर सेवा संचालित करेंगी।

केदारनाथ हेली सेवा का किराया

यूकाडा की ओर से तय किए गए आने-जाने के किराये इस प्रकार हैं—
हेलीपैड :- आने-जाने का किराया
गुप्तकाशी :- ₹12,154
फाटा :- ₹9,680
सिरसी :- ₹6,086

पिछले साल की तुलना में कहां कितना बदला किराया?

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार हेली सेवा के किराये में अलग-अलग हेलीपैड पर बदलाव देखने को मिला था। गुप्तकाशी से केदारनाथ के किराये में 290 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं फाटा से किराया 838 रुपये बढ़ाया गया था। आगे पढ़िए..

Leave A Reply

Your email address will not be published.