देहरादून, ब्यूरो। अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री व गृह विभाग राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव के पावन काल में उत्तराखण्ड राज्य के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारीगणों की विभिन्न मांगों के संबंध में विचार विमर्श किये जाने हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतिभागीगणों को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें व्यक्त की गयी। बैठक में उन्होंने समीक्षा करते हुए स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारीगणों के विभिन्न प्रकरणों के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये, जिसके क्रम में परिवहन निगम की बसों में ऑनलाइन टिकट बुक किये जाने की व्यवस्था की एक सप्ताह के भीतर पूर्ण किये जाने एवं अन्य प्रकरणों पर प्रस्ताव प्राप्त होने पर यथाशीघ्र कार्यवाही किये जाने का सचिव, परिवहन विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया।
संबंधित खबरें पढ़ें
महिला की फेसबुक आईडी से परिचितों को अचानक जाने लगे अश्लील मैसेज, फिर सामने आई एक और बात
रुड़की में किसी ने पहले एक महिला की फेसबुक आईडी हैक कर ली और इसके बाद उसी आईडी से महिला…
यात्रियों का वाहन खाई में गिरा, 5 लोग घायल
रुद्रप्रयाग, ब्यूरो। ऊखीमठ चोपता गोपेश्वर नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में जा गिरा। इस हादसे में…
चंपावत उपचुनाव को लेकर महामंत्री संगठन ले ली पन्ना प्रमुखों की बैठक
देहरादून, ब्यूरो। चम्पावत विधानसभा उपचुनाव के निमित्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय द्वारा बुधवार को टनकपुर मंडल के मनिहारगोठ शक्ति केंद्र…
