बद्रीनाथ पहुंचकर मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों का सीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण – Uttarakhand Nidhi

बद्रीनाथ पहुंचकर मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों का सीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

बद्रीनाथ पहुंचकर मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों का सीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
चमोली/देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को श्री बद्रीनाथ पहुंचकर मास्टर प्लान के तहत
संचालित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों में तेजी लाने
के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्यो को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। इस दौरान सीएम ने रिवर
फ्रंट डेवलपमेंट, एराइवल प्लाजा, झीलों का सौंदर्यीकरण, अस्पताल का विस्तारीकरण, लूप रोड व बीआरओ बाईपास
निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्यो की प्रगति पर संतुष्टि व्यक्त की। जिलाधिकारी हिमांशु
खुराना ने मुख्यमंत्री को मास्टर प्लान के तहत प्रथम चरण में संचालित कार्यो की प्रगति से अवगत कराया।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के चारों धामों में हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है।
तीर्थयात्रियों की यात्रा सुगम हो, इसके लिए सरकार संकल्पबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *