कोटद्वार, ब्यूरो। अपने बेटे योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनकी 84 वर्षीय मां सावित्री देवी काफी भावुक हुई। इस दौरान योगी ने मां से आशीर्वाद लिया। योगी आदित्यनाथ को अपने बीच में पाकर उनके नाते रिश्तेदार व परिजन गदगद हो उठे। मंगलवार को अपने गुरु अवेधनाथ की प्रतिमा अनावरण के सिलसिले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव यमकेश्वर के पंचूर पहुंचे थे। यहां तीन बजे से करीब साढ़े पांच बजे तक उन्होंने अनावरण कार्यक्रम और जनसभा में शिरकत की। इसके बाद वह उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और अन्य लोगों के साथ बिथ्याणी स्थित महाविद्यालय से करीब तीन किमी दूर घर पहुंचे। योगी आदित्यनाथ मंगलवार रात को घर में ही ठहरेंगे। उनके यहां यूपी पुलिस प्रशासन के साथ ही उत्तराखंड प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
संबंधित खबरें पढ़ें
तहसील दिवस का रोस्टर जारी
रूद्रपुर, ब्यूरो। जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने प्रथम व तृतीय मंगलवार को प्रातः 10 बजे से तहसील दिवस के आयोजन…
केरल में राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगी विधानसभा अध्यक्ष
देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण 26 मई से केरल की विधानसभा तिरुवनंतपुरम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय…
फिल्म ‘5 सितंबरः हैप्पी टीचर्स डे’ में स्थानीय प्रतिभाओं को दिया बढ़ावा -फिल्म के माध्यम से देवभूमि और शिक्षा के सम्बन्ध को गौरवान्वित किया जायेगा
देहरादून, ब्यूरो। दून स्थित प्रोडक्शन हाउस केएसएम फिल्म प्रोडक्शंस ने देहरादून में अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘5 सितंबर हैप्पी टीचर्स डे’ के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म की शूटिंग थानो, ऋषिकेश, बिधोली और जीएमएस रोड सहित देहरादून और उसके आसपास के विभिन्न स्थानों पर की जा रही है। ‘5 सितंबर हैप्पी टीचर्स डे’ के कलाकारों में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा, अतुल श्रीवास्तव, विक्टर बनर्जी, कविन दवे, सारिका सिंह दवे, किरण दुबे, दीप राज राना और बृजेंद्र काला शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन कुनाल शमशेर मल्ला कर रहे हैं, जबकि एसोसिएट डायरेक्टर अरविंद आलोक और डीओपी टोबिन थॉमस हैं। कुनाल भी शिक्षकों में से एक की भूमिका निभाते हुए फिल्म में अभिनय करेंगे। अपनी फिल्म में स्थानीय प्रतिभाओं को कास्ट करने के बारे में बात करते हुए, कुनाल कहते हैं, इस फिल्म की शूटिंग के पीछे प्रमुख पहलुओं में से एक हमारे राज्य की स्थानीय प्रतिभाओं को एक सुनहरा अवसर देना है। उत्तराखंड में प्रतिभाशाली व्यक्तियों की कोई कमी नहीं है, और यह हमें फिल्म की कास्टिंग प्रक्रिया के दौरान मालूम पड़ा। हमारे कुछ प्रमुख स्थानीय कलाकारों में मलिहा मल्ला, किरन दुबे,…
