ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) के फैन्स उनकी तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा (Rekha) से कर रहे हैं। ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने नए फोटोशूट को शेयर किया है। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या शर्मा नई-नवेली दुलहन की तरह तैयार हुई हैं। उनका ये लुक देखकर लोग कॉमेंट सेक्शन में रेखा का नाम ले रहे हैं। बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर कुछ घंटे पहले ही शेयर किया है और अब तक इन पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं।
नई तस्वीरों में ऐश्वर्या शर्मा ने सुर्ख लाल और गोल्डन रंग की साड़ी पहनी हुई है। ऐश्वर्या के हाथों में मेहंदी लगी हुई है और उनके इस ओवरऑल लुक में टेंपल ज्वेलरी ने तो चार चांद ही लगा दिए हैं।इन तस्वीरों को देखने के बाद ऐश्वर्या शर्मा के एक फैन ने कॉमेंट किया है, ‘आप तो रेखा जैसी लग रही हैं।’ एक दूसरे फैन ने लिखा है, ‘अरे कोई फायर बिग्रेड ले आओ भाई…।’
