बुद्धिजीवी फाउंडेशन ने उत्तराखंड रत्न सम्मान के लिए मांगे प्रस्ताव – Uttarakhand Nidhi

बुद्धिजीवी फाउंडेशन ने उत्तराखंड रत्न सम्मान के लिए मांगे प्रस्ताव

देहरादून, ब्यूरो। कविता शर्मा राष्ट्रीय महासचिव बुद्धिजीवी फाउंडेशन ने प्रेस वार्ता कर बताया बताया कि हमारी फाउंडेशन 30 वर्षों से डॉक्टर फारूक की अध्यक्षता में सामाजिक कार्य कर रही है इसी श्रृंखला में नारी शक्ति के सम्मान करने हेतु अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक 7 मार्च को एक राज्य स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन देहरादून में किया जाना प्रस्तावित है जिसमें नारी शक्ति को उत्तराखंड रत्न सम्मान से सुशोभित किया जाना है उक्त उत्तराखंड रत्न सम्मान के लिए हमारी संस्था ने माननीय पूर्व न्यायमूर्ति जस्टिस राजेश टंडन  की अध्यक्षता समाजसेवी उत्तराखंड एवं, डॉ एस फारूक राष्ट्रीय अध्यक्ष बुद्धिजीवी फाउंडेशन जी एवं इंजीनियर श्री नरेंद्र सिंह, ब्रिगेडयर (सेवा. नि. )के.जी.बहल, शिक्षाविद कृष्णा शर्मा , समाजसेविका मालिनी कुमार, समाजसेविका प्रज्ञा चौधरी के मार्गदर्शन में एक चयन समिति का गठन किया है अतः आपसे अनुरोध है कि ऐसी नारी शक्ति जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है उन्हें उनके नाम उनके संक्षिप्त बायोडाटा के साथ हमारी सिलेक्शन कमिटी को intellectualsfoundation@gmail.com  में २५ फरवरी तक प्रेषित  जिससे चयन समिति उन्हें चयन समिति के समक्ष रखा जाये  तदोपरांत उन्हें सम्मानित किया जाए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *