देहरादून, ब्यूरो। एचडीएफसी बैंक मार्च, 2022 को समाप्त होने वाले वित्तवर्ष के लिए देश में सीएसआर दायित्व के लिए सबसे ज्यादा राशि खर्च करने वाले संगठनों में है। बैंक की इंटीग्रेटेड वार्षिक रिपोर्ट 2021-22 के अनुसार, बैंक ने इस साल सीएसआर गतिविधियों में 736 करोड़ रु. खर्च किए, जो पिछले साल के मुकाबले 15.92 प्रतिशत ज्यादा है। बैंक ने 9.6 करोड़ हितग्राहियों तक पहुंचकर अपने प्रभाव का दायरा भी बढ़ाया। सीएसआर के लिए अपने अम्ब्रेला ब्रांड, परिवर्तन के द्वारा बैंक अपने कार्यस्थल के नज़दीक स्थित समाज के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना चाहता है। परिवर्तन के तहत बैंक के अभियान की निगरानी एक बोर्डस्तरीय सीएसआर एवं ईएसजी समिति करती है, जो नियमित तौर से बैंक की प्रगति का आकलन करती है। बोर्ड ने उन अभियानों का अनुमोदन किया, जो सरकार के मिशन एवं कार्यक्रमों के अनुरूप हैं। देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने के उद्देश्य से बैंक शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण एवं आजीविका सुधार, स्वास्थ्य सेवा, खेल, पर्यावरण के प्रति सस्टेनेबिलिटी, और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में काम करता है। आशिमा भट्ट, ग्रुप हेड बिज़नेस फाईनेंस एवं स्ट्रेट्जी, एडमिनिस्ट्रेशन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, ईएसजी एवं सीएसआर ने कहा कि एचडीएफसी बैंक दीर्घकालिक सस्टेनेबल वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है और अपने मूल उद्देश्य में सस्टेनेबिलिटी को अपना चुका है। हम ग्लोबल सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स में अपना योगदान देते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहते हैं। शिक्षा, स्वच्छता, आजीविका, और कौशल विकास में सतत कार्यक्रमों द्वारा हम 9.6 करोड़ से ज्यादा भारतीयों को लाभ पहुंचा चुके हैं। हम वित्तवर्ष 2032 तक कार्बन न्यूट्रल बनने और उत्सर्जन, ऊर्जा और पानी के उपयोग में कमी लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपने अंशधारकों के साथ मिलकर हम एक भविष्य के बैंक का निर्माण कर रहे हैं, जो समय की कसौटी पर खरा उतरे। बैंक के सामाजिक अभियान संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली की ओर से 2015 में बनाए गए सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (एसडीजी) के अनुरूप हैं, जिनमें खास गरीबी कम करने, जीरो हंगर प्राप्त करने, स्वच्छ पानी और साफ-सफाई, गुणवत्ता युक्त शिक्षा और सतत समुदायों का निर्माण करने के लक्ष्य हैं।
संबंधित खबरें पढ़ें
लुब्रिकेंट्स की नेक्स्ट जनरेशन मोबिल सुपर रेंज को किया लॉन्च
देहरादून, ब्यूरो। एक्सॉनमोबिल लुब्रिकेंट्स प्रा. लि. ने अपने नेक्स्ट जनरेशन पैसेंजर व्हीकल लुब्रिकेंट्स ‘मोबिल सुपर’ को एकदम नए लेबल्स् के साथ नई और बेहतर पैकेजिंग में लॉन्च किया है। इन नई एवं बेहतर पैकेजिंग में बॉटल्स पर नया क्यूआर-कोड-बेस्ड एंटी-काउंटरफिट फीचर दिया गया है, ताकि उपभोक्ता उत्पादों की प्रामाणिकता का सत्यापन कर सकें और नकली उत्पादों से बच सकें। नई पैकेजिंग के लॉन्च के साथ, एक्सॉनमोबिल ने अपनी मोबिल सुपर 3000 सीरीज का नाम बदलकर मोबिल सुपर ऑल-इन-वन प्रोटेक्शन सीरीज, मोबिल सुपर 1000 सीरीज का नाम मोबिल सुपर फ्रिक्शन फाइटर सीरीज और मोबिल सुपर एचपी का नाम मोबिल सुपर एवरीडे प्रोटेक्शन कर दिया है। यह नेक्स्ट जनरेशन सिंथेटिक पैसेंजर व्हीकल लुब्रिकेंट उन्नत टेक्नोलॉजी की पेशकश करता है, जो बीएस-6 के नये मानकों के अनुरूप है और मोबिल सुपर ऑल-इन-वन प्रोटेक्शन सीरीज के साथ ईंधन की बचत के फायदे देता है। इसके अलावा, इंजन वियर के लिए मोबिल सुपर फ्रिक्शन फाइटर सीरीज बेहतर सुरक्षा और स्वच्छता देती है। एक्सॉनमोबिल इस बदलाव का संदेश देने के लिये अपने ब्राण्ड एम्बेसेडर और टोक्यो ओलम्पिक्स में स्वर्ण पदक विजेता, पद्मश्री नीरज चोपड़ा को लेकर आ रही है। इस लॉन्च पर अपनी बात रखते हुए, एक्सॉनमोबिल लुब्रिकेंट्स प्रा. लि. के सीईओ विपिन राणा ने कहा कि टेक्नोलॉजी में अग्रणी होने के नाते एक्सॉनमोबिल हमेशा ग्राहकों को बेहतर सेवा देने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के नये तरीके खोजती है। हमारा ब्राण्डं कैम्पेन ‘फरक लाकर देखिये’ भी इसी विचार के अनुरूप है। उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए,…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सागर, मध्य प्रदेश में लाखा बंजारा लेक रिजुवनेशन एण्ड लेक फ्रन्ट डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
देहरादून( ब्यूरो) –मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ संजय ड्राइव, सागर,…
जो सरकार टिहरी के विकास में भागेदारी निभायेगी, उसे समर्थन करेंगी जन एकता पार्टी
जो सरकार टिहरी के विकास में भागेदारी निभायेगी, उसे समर्थन करेंगी जन एकता पार्टी टिहरी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के…
