श्रीनगर गढ़वाल, ब्यूरो। केदारनाथ दर्शन के बाद वापस आ रहे श्रद्धालुओं की कार ब्यासी के समीप अंनियत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिनमंे एक की मौत हो गयी। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात एक कार व्यासी के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में चार लोग सवार थे जिनमें से एक की मौत हो गयी जबकि तीन घायल बताये जा रहे है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंच कर घायलोें को अस्पताल पहुंचाया व मृतक का शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यावाही शुरू कर दी है। मृत व्यक्ति का नाम निशांत निवासी गाजियाबाद बताया जा रहा है। वहीं घायलों की पहचान संगीता दास अधिकारी निवासी ग्रेटर नोयडा, वर्षा निवासी दिल्ली व अंकित निवासी गाजियाबाद के रूप में की गयी है।
संबंधित खबरें पढ़ें
गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव
मसूरी, ब्यूरो। गेस्ट हाउस में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस एसआई विनय…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन दिवसीय कत्यूर महोत्सव का किया वर्चुअल शुभारंभ।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन दिवसीय कत्यूर महोत्सव का किया वर्चुअल शुभारंभ। बागेश्वर। बैजनाथ भकुनखोला मैदान में तीन…
उत्तराखंड: आज शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना; युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग
देहरादून(ब्यूरो) प्रदेश के युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी आज…
