विकासनगर, ब्यूरो । जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि एक-आध लाख रुपए बैंक से लोन लेकर कर्जदार हुए गरीब मजदूर, रेडी-ठेली लगाने वाले व छोटे व्यवसायियों का बरसात व कोविड-19 की वजह से कारोबार बहुत मंद पड़ने के चलते बैंक लोन चुकाना बहुत मुश्किल हो रहा है। अधिकांश मामलों में बैंक से मामला तहसील में पहुंच जाता है तथा आर.सी. कटने के उपरांत तहसील कर्मी कर्ज वसूलने कर्ज दाता के पास पहुंचते हैं तथा कर्जदार तहसील कर्मियों के डर से इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाते हैं, जिस कारण वह ठीक से अपनी मजदूरी व व्यवसाय नहीं कर पाते। उनको हर समय तहसील कर्मियों का डर सताता हैद्य स्कोर विडंबना कहा जाएगा कि धनाढ्य व्यवसाई हजारों करोड़ का लोन लेकर अपना ऋण राइट ऑफ करा लेते हैं तथा आराम से घूम रहे होते हैं तथा वहीं दूसरी ओर 40-50 हजार रुपए मात्र का कर्जदार डर के मारे अपने घर में भी नहीं सो पाता। मोर्चा सरकार से मांग करता है कि छोटे-मोटे कर्जदारों के मामले में शिथिलता बरतने के निर्देश दे अथवा बरसाती सीजन में रिकवरी स्थगित करें।
संबंधित खबरें पढ़ें
ब्लू डार्ट ने क्यू 4 और वर्षांत के सकारात्मक नतीजे दिखाकर रिकॉर्ड प्रदर्शन किया
देहरादून, ब्यूरो। दक्षिण एशिया की प्रमुख एक्सप्रेस एयर और एकीकृत परिवहन एवं वितरण कंपनी ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड ने मुंबई…
अर्पित फाउंडेशन ने किया मुख्यमंत्री के सम्मान मे कार्यक्रम आयोजित
देहरादून – आज मुख्यमंत्री निवास मे मुख्य सेवक सदन मे अर्पित फाउंडेशन द्वारा मुख्यमंत्री के सम्मान मे एक कार्यक्रम…
दिल्ली का पर्यटक गंगा के तेज बहाव में बहा- रामझूला पुल के समीप नहाते समय हुआ हादसा
पत्नी और दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया दिल्ली का पर्यटक गंगा में नहाते समय तेज बहाव में बह गया।…
