फिक्की फ्लो ने चेशायर होम्स में किया कार्यशाला का आयोजन – Uttarakhand Nidhi

फिक्की फ्लो ने चेशायर होम्स में किया कार्यशाला का आयोजन

देहरादून, ब्यूरो। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फिक्की फ्लो उत्तराखंड चौप्टर ने चेशायर होम्स के दिव्यांग  निवासियों के लिए बीज बम कैसे बनाएं पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। यह गतिविधि प्रकृति के संरक्षण में दिव्यांग लोगों को शामिल करने के लिए आयोजित की गई थी। उत्तराखंड में 38,000 वर्ग किमी से अधिक का वन क्षेत्र है जो इसके कुल भौगोलिक क्षेत्र का 71 प्रतिशत है। यह भारत के उन कुछ राज्यों में से एक है जहां लोगों का एक बड़ा वर्ग प्रकृति के काफी करीब रहता है।
कार्यशाला का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों इस प्रकार की सामाजिक जागरूकता वाली गतिविधियों में  शामिल  करना चाहिए ताकि  वे सभी के बराबर महसूस कर सकें और समाज को आगे बढ़ने में अपना योगदान दे सके। इस अवसर पर डॉ नेहा शर्मा, अध्यक्ष; मनीत सूरी, कार्यकारी समिति के सदस्य और डे चेयर; मानसी रस्तोगी, संयुक्त सचिव; हरप्रीत कौर, संयुक्त कोषाध्यक्ष; फिक्की फ्लो  उत्तराखंड चौप्टर तथा   हरप्रिया चहल, दीपा चहल, गौरी सूरी, डॉ स्वाति आनंद  फ्लो के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *