मोदी सरकार ने अपने कार्य व व्यवहार से उपलब्धि भरे आठ वर्ष जनता को समर्पित किए – Uttarakhand Nidhi

मोदी सरकार ने अपने कार्य व व्यवहार से उपलब्धि भरे आठ वर्ष जनता को समर्पित किए

देहरादून, ब्यूरो। भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जन कल्याण के 8 वर्ष पूरे कर लिए हैं। यह अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस उपलब्धि को जन जन तक पहुँचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में पूरे पखवाड़े भर के कार्यक्रम आयोजित करेगी। भाजपा मुख्यालय आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने का जो महत्वपूर्ण कार्य किया वह अपने आप में महत्वपूर्ण है। मोदी सरकार ने अपने कार्य और व्यवहार से अपने उपलब्धि भरे आठ वर्ष जनता को समर्पित किए हैं। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो परिवारवाद से उपर उठकर काम कर रही है। आंकड़े देते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि केवल कोरोना काल को देखा जाए तो जहां पूरी दुनिया हमारे वैज्ञानिकों को बधाई दे रही थी वहीं हमारे कुछ राजनीतिक दल वैज्ञानिकों के दल पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे थे।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, संजीव वर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *