देहरादून, ब्यूरो। जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग की शिकायतों पर अभियान चलाने हेतु निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिलाधिकारी को शिकायत प्राप्त हुई की ठेकेदार द्वारा सेल्समेन को वैतन न दिए जाने के कारण सेल्समेन के द्वारा ओवर रेटिंग की जा रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को जनपद अवस्थिति शराब की दुकानों के अनुज्ञापियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में शराब अनुज्ञापी भुवन चंद जोशी, प्रवीण मल्होत्रा, करीमन कुमार, आनंद आदि उपस्थित रहे।
