देहरादून, ब्यूरो। छठवां संयुक्त राष्ट्र वैश्विक सड़क सुरक्षा सप्ताह 13-17 मई के उपलक्ष्य में संजय आर्थाेपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेन्टर, जाखन, देहरादून द्वारा गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय, हरिद्वार के जन्तु एवं पर्यावरण विज्ञान के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एवं वक्ता पद्मश्री से समानित डॉ. बी. के. एस. संजय, ऑर्थाेपीडिक एवं स्पाइन सर्जन डॉ. गौरव संजय, गुरूकुल कांगडी विश्वविद्यालय, हरिद्वार के कुलपति डॉ. रूप किशोर शास्त्री, कुल सचिव डॉ. सुनील कुमार, प्रो. देवेन्द्र सिंह मलिक, डॉ. नितिन काम्बोज, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. नितिन भारद्वाज ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की फैकल्टीज के अलावा 300 से अधिक विद्याार्थियों को सड़क सुरक्षा के गुर सिखाये गये। इस वर्ष सड़क सुरक्षा की थीम है स्टीट्स फॉर लाईफ, रु लव 30 है, शहरों में वाहनों की गति 30 किमी/घंटा की गति की सीमा में रखनी चाहिए। वैसे भी दुर्घटना होने पर वाहन की जितनी ज्यादा गति होती है उतनी ज्यादा क्षति होती है।
संबंधित खबरें पढ़ें
सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग पर आईआईएफएल सिक्योरिटीज हो रहा है बूलिश
देहरादून, ब्यूरो। वर्ष 2021 में बहुत सारे मल्टीबैग्गेर स्टॉक्स ने अपने निवेशकों को मालामाल किया है, ग्लोबल इकोनॉमी की कोविड…
आप पार्टी में लोगों के आने का सिलसिला जारी, संगठन विस्तार पर है पार्टी का पूरा फोकस
देहरादून, ब्यूरो। आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने वालों का सिलसिला लगातार प्रदेश में जारी है और आज आम आदमी…
जंगल में युवक की गला रेतकर हत्या
रूद्रपुर, ब्यूरो। ऊधमसिंहनगर जिले के सीमांत में सुरई रेंज के जंगल में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई।…
