बारिश की बेरुखी से मौसम का मिजाज बदला, सर्दी की दस्तक का इंतजार हुआ लंबा – Uttarakhand Nidhi

बारिश की बेरुखी से मौसम का मिजाज बदला, सर्दी की दस्तक का इंतजार हुआ लंबा

देहरादून ब्यूरो – उत्तराखंड में मौसम अभी भी गर्म बना हुआ है। दिसंबर का महीना आने वाला है, लेकिन ठंड ने ठीक से दस्तक भी नहीं दी। सुबह शाम हालांकि हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दिन में सूरज अभी भी तेवर दिखा रहा है।नवंबर का महीना बीतने को है लेकिन उत्तराखंड में सर्दी की दस्तक का इंतजार लंबा होता जा रहा है। खासकर मैदानी इलाकों में सूरज अपने खूब तेवर दिखा रहा है। आमतौर पर इस समय तक सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगती है और दिन के तापमान में भी गिरावट आने लगती है। इसके उलट इस बार नवंबर में बारिश की बेरुखी के चलते मैदानी इलाकों में गर्मी का अहसास हो रहा है।दिन में तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। वहीं, रात के तापमान में भी अपेक्षित गिरावट नहीं होने से ठंड का असर कम महसूस हो रहा है। मौसम के बदले मिजाज का असर केवल दिन तक सीमित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *