देहरादून, ब्यूरो। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की टीम ने सोमवार को मसूरी और ऋषिकेश में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। जिसके तहत ऋषिकेश में अवैध निर्माण को सील किया गया। माल रोड पर स्वीकृत मानचित्र के विरुद्ध बनाई गई अतिरिक्त पार्किंग को ध्वस्त किया गया। टीम में सहायक अभियंता अजय मलिक, अवर अभियंता महिपाल सिंह अधिकारी, सहायक अभियंता सुधीर गुप्ता, अवर अभियंता अनुज पांडेय व पुलिस कर्मचारी मौजूद थे। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृजेश कुमार संत ने लोगों से अपील की है कि बिना नक्शा पास करवाए कोई निर्माण कार्य न करें।
संबंधित खबरें पढ़ें
मुख्यमंत्री ने 840 राजकीय विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में संचालित वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केन्द्रीयकृत स्टूडियो का किया शुभारंभ।
देहरादून ब्यूरो – मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा (देहरादून) में आयोजित कार्यक्रम…
एमेज़ॉन ने स्मार्ट कॉमर्स किया लॉन्च
देहरादून, ब्यूरो। अपने प्रमुख वार्षिक शिखर सम्मेलन एमेज़ॉन संभव में एमेज़ॉन इंडिया ने स्मार्ट कॉमर्स के शुभारंभ की घोषणा की…
कामकाज निपटाने के बाद सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
कामकाज निपटाने के बाद सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा का चार दिवसीय बजट सत्र…
