हार्ट अटैक से जूझ रही महिला की हालत हायर सेंटर ले जाते समय और बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से पहुंचाया ऋषिकेश – Uttarakhand Nidhi

हार्ट अटैक से जूझ रही महिला की हालत हायर सेंटर ले जाते समय और बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से पहुंचाया ऋषिकेश

पौड़ी ब्यूरो

एंबुलेंस से महिला को हायर सेंटर ले जाया जा रहा था, तभी घुड़दौड़ी के समीप उनकी तबीयत और बिगड़ने लगी। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस को वापस बुलाया गया और हेली के माध्यम से उन्हें ऋषिकेश भेज दिया गया।दिल की बीमारी और हार्ट अटैक से जूझ रही महिला को उतराकेयर अस्पताल प्रबंधन की ओर से हेली एम्बुलेंस के माध्यम से ऋषिकेश पहुंचाया गया। अस्पताल प्रबंधन ने आपातकालीन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्परता दिखाई और मरीज को बेहतर स्वास्थ्य उपचार दिलाने में मदद की।प्रबंधन के मुताबिक, पौड़ी निवासी सुलोचना देवी को बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे हार्ट अटैक और गंभीर हृदय संबंधी समस्या के चलते अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों ने जांच और ब्लड टेस्ट के बाद उनकी स्थिति गंभीर बताई। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर करने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *