विधायक विनोद कंडारी की कार दुर्घटनाग्रस्त, कीर्तिनगर पुल के पास हुआ हादसा – Uttarakhand Nidhi

विधायक विनोद कंडारी की कार दुर्घटनाग्रस्त, कीर्तिनगर पुल के पास हुआ हादसा

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में सोमवार दो नवंबर सुबह को सड़क हादसे की घटना सामने आई है. बदरीनाथ हाईवे पर कीर्तिनगर पुल के पास देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से आ रहे एक वाहन ने विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी को टक्कर मार दी.

राहत की बात ये है कि इस हादसे में विधायक विनोद कंडारी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है. उनको हल्की चोटें लगी है. किसी भी तरह से कोई खतरे की बात नहीं है. जानकारी के मुताबिक देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी बदरीनाथ हाईवे पर कीर्तिनगर पुल के पास दुर्घटना का शिकार हो गई. इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे एक वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी अचानक हुई कि मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.

हादसे में विधायक विनोद कंडारी को हल्की चोटें आने की जानकारी सामने आई है. हादसे के बाद विधायक विनोद कंडारी के सुरक्षित होने की जानकारी से समर्थकों ने राहत की सांस ली है. हालांकि, दुर्घटना के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता बनी हुई है. फिलहाल दुर्घटना के कारणों और घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

पुलिस के अनुसार प्राथमिक तौर पर हादसे का कारण दूसरी गाड़ी का गलत दिशा में आना बताया जा रहा है. फिर भी पुलिस अपने स्तर पर अभी मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *