जमीनी विवाद में हरक सिंह रावत का नाम जोड़ने पर भड़कीं पत्नी दीप्ति रावत, बोलीं- सम्मान के लिए जाऊंगी कोर्ट! – Uttarakhand Nidhi

जमीनी विवाद में हरक सिंह रावत का नाम जोड़ने पर भड़कीं पत्नी दीप्ति रावत, बोलीं- सम्मान के लिए जाऊंगी कोर्ट!

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व महिला आयोग की सदस्य मंत्री हरक सिंह रावत की पत्नी दीप्ति रावत ने कहा, सोशल मीडिया में एक जमीनी विवाद में एक महिला को पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की पत्नी बताया जा रहा है। इससे मुझे और मेरे परिवार को मानसिक पीड़ा पहुंची है। अपने सम्मान के लिए न्यायालय की शरण में जाऊंगी।

दीप्ति रावत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक जमीनी विवाद में महिला को पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत की पत्नी बताने पर न्यायालय जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति कह रहा है कि डॉ.रावत की पत्नी ने मेरी जमीन हड़पी है। मैं हरक सिंह रावत की पत्नी हूं।

मैंने कोई जमीन नहीं हड़पी है। यदि यह आरोप मेरे ऊपर नहीं है, तो एक महिला को डॉ.रावत की पत्नी क्यों बताया जा रहा है। यदि कोई महिला यह दावा कर रही है कि मैं डॉ.रावत की पत्नी हूं तो पूरे तथ्य पेश करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी से मेरे परिवार को मानसिक पीड़ा पहुंची है और अपने सम्मान के लिए झूठे आरोप व प्रचार के खिलाफ कोर्ट जाऊंगी।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *