केदारनाथ: बर्फ की सफेद चादर में सजा बाबा केदार का धाम, बर्फबारी के बीच भी दर्शन कर रहे श्रद्धालु, तस्वीरें – Uttarakhand Nidhi

केदारनाथ: बर्फ की सफेद चादर में सजा बाबा केदार का धाम, बर्फबारी के बीच भी दर्शन कर रहे श्रद्धालु, तस्वीरें

रुद्रप्रयाग ब्यूरो – बर्फ से ढकी चोटियों और चारों ओर फैली सफेद चादर के बीच केदारनाथ धाम का नजारा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। मौसम की चुनौतियों के बावजूद बाबा केदार के दर्शन की आस्था यात्रियों को धाम तक खींच ला रही है।केदारनाथ धाम ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। चारों ओर फैली बर्फ से धाम की खूबसूरती देखते ही बन रही है। शुक्रवार को भी धाम में बर्फबारी जारी रही। खराब मौसम और बढ़ती ठंड के बावजूद बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। बर्फ से ढकी चोटियों और धाम के नजारे को देखकर यात्री मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।धाम में लगातार गिरते तापमान के बीच प्रशासन और पुलिस की टीमें यात्रा व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। श्रद्धालुओं को गर्म कपड़े पहनने, स्वास्थ्य का ध्यान रखने और मौसम के अनुरूप यात्रा करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने प्रतिकूल मौसम को देखते हुए यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *