उत्तराखंड: बीमार बहन से मिलने अस्पताल पहुंची 26 वर्षीय सुमन उनियाल, रात 12 बजे अचानक हुईं लापता – Uttarakhand Nidhi

उत्तराखंड: बीमार बहन से मिलने अस्पताल पहुंची 26 वर्षीय सुमन उनियाल, रात 12 बजे अचानक हुईं लापता

उधमसिंह नगर ब्यूरो : उत्तराखंड के काशीपुर में अपनी बीमार बहन को देखने आई 26 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता युवती की पहचान सुमन उनियाल रावत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह काशीपुर स्थित चामुंडा हॉस्पिटल से रात करीब 12 बजे लापता हो गईं। परिजनों ने काशीपुर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

26-Year-Old Woman Missing in Kashipur

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुमन उनियाल रावत कुछ दिन पहले अपनी बीमार बहन को देखने काशीपुर आई थीं। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले चामुंडा हॉस्पिटल से रात करीब 12 बजे अचानक लापता हो गईं। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ

सुमन मूल रूप से कांडा, बेतालघाट, जिला नैनीताल की निवासी बताई जा रही हैं। परिजनों के अनुसार, उनके पास मोबाइल फोन था, लेकिन फिलहाल वह स्विच ऑफ आ रहा है। युवती के लापता होने के बाद परिवार के लोग काफी परेशान हैं और उनकी तलाश में जुटे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *