अग्निपथ योजना के खिलाफ पदयात्रा विरोध की रस्म अदायगीः चौहान – Uttarakhand Nidhi

अग्निपथ योजना के खिलाफ पदयात्रा विरोध की रस्म अदायगीः चौहान

देहरादून, ब्यूरो। भाजपा ने अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की अगुवाई मे कथित वरिष्ठ नागरिकों के विरोध और पदयात्रा को विरोध की रस्म करार दिया है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस और अन्य दल राष्ट्र हित की किसी भी योजना का परम्परागत रूप से विरोध करते रहे हैं और इसमें कुछ नया नहीं है। कॉंग्रेस और उनके सहयोगी योजना की सत्य से मुंह फेर रहे हैं  और युवाओं को बरगलाने का कार्य कर रहे हैं। विपक्ष योजना को लेकर हो हल्ला मचा रहा है जबकि इन झूठे आरोपों का जबाब स्वयं उन 2  लाख 1 हज़ार 48 से अधिक युवाओं ने दे दिया है जिन्होने मात्र एक सप्ताह में ही वायुसेना के अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *