रुद्रपुर, ब्यूरो। नेक्स्ट एज्युकेशन, के-12 शिक्षा के क्षेत्र में हलचल मचाने वाली तेजी से बढ़ रही, तकनीक-संचालित कंपनी, ने अनुभव-आधारित पढ़ाई कराने वाले जैन ग्लोबल स्कूल, रुद्रपुर, उत्तराखंड के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है। इस एमओयू के साथ, नेक्स्ट एज्युकेशन ने शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए अपने दृष्टिकोण को आगे बढ़ाया है। शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाने के लिये प्रतिबद्ध, इस सहयोग की मदद से पढ़ाई तक पहुँच को लोकतांत्रिक बनाया जाएगा, पढ़ने वालों को अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा दी जाएगी। साथ ही उन्हें 21वीं सदी के लिये जरूरी कौशल से सुसज्जित करना और टेक्नोलॉजी को शामिल करने वाली शिक्षा में नये युग की शुरुआत करना भी इस साझेदारी का लक्ष्य है।
डिजिटल पढ़ाई की पहलों को मजबूत करने के लिए स्कूल का एकेडमिक पार्टनर बना
