4-5-माह से नहीं मिला आंगनवाड़ी वर्कर्स को मानदेय   – Uttarakhand Nidhi

4-5-माह से नहीं मिला आंगनवाड़ी वर्कर्स को मानदेय  

देहरादून/विकासनगर, ब्यूरो। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं विकास तथा खाद्य मंत्री रेखा आर्य आंगनवाड़ी वर्कर्स की पीड़ा दूर करने के बजाए जिला पूर्ति अधिकारियों तबादलों के खेल में व्यस्त हैं, जबकि आंगनवाड़ी वर्कर्स आर्थिक तंगी के चलते दिन काटने को मजबूर हैं।
नेगी ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर्स को लगभग 4-5 माह से मानदेय नहीं मिल पाया तथा लगभग 2 वर्ष से भवन किराया (जिसमें केंद्र संचालित होता है) नहीं मिल पाया, जिस कारण भवन स्वामी आंगनवाड़ी वर्कर्स पर किराया चुकाने को लगातार दबाव बनाए हुए हैं द्य इसी प्रकार टीएचआर का भुगतान भी सात-आठ माह से नहीं हुआ l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *