94 अतिरिक्त पदों के सृजन का शासन को भेजा गया प्रस्ताव – Uttarakhand Nidhi

94 अतिरिक्त पदों के सृजन का शासन को भेजा गया प्रस्ताव

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की 22वीं बैठक में प्रदेश में पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन मानचित्र पर उत्तराखण्ड को लाने के लिए अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पर्यटन विकास परिषद के ढांचे में कुल 94 अतिरिक्त पदों के सृजन का प्रस्ताव भी शासन को भेजने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *