राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ पहुंचकर अभिनेता हेमंत पांडे ने दी प्रथम एमबीबीएस छात्रा युविका को शुभकामनाएं – Uttarakhand Nidhi

राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ पहुंचकर अभिनेता हेमंत पांडे ने दी प्रथम एमबीबीएस छात्रा युविका को शुभकामनाएं

पिथौरागढ़। जाने-माने भारतीय फिल्म, थिएटर एवं टेलीविजन अभिनेता हेमंत पांडे ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज की शैक्षणिक एवं चिकित्सा व्यवस्था का अवलोकन करते हुए संस्थान में प्रवेश लेने वाली प्रथम एमबीबीएस छात्रा युविका को शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी।

अभिनेता हेमंत पांडे ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ के प्राचार्य सहित समस्त संकाय सदस्यों से मुलाकात की और मेडिकल कॉलेज के प्रथम शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज का संचालन क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे सीमांत क्षेत्र के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे तथा स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को भी मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर ‘उत्तराखंड निधि’ के संपादक हर्ष निधि शर्मा ने भी प्रथम एमबीबीएस छात्रा युविका, प्राचार्य एवं समस्त संकाय सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह संस्थान पिथौरागढ़ सहित सीमांत क्षेत्र के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्रथम एमबीबीएस बैच को लेकर उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने मेडिकल कॉलेज की आगामी उपलब्धियों और बेहतर चिकित्सा शिक्षा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *