चंपावत और एबट माउंट में बनेगा हेली-पोर्ट, पंचेश्वर में होगा एंगलिंग समिटः सचिव पर्यटन – Uttarakhand Nidhi

चंपावत और एबट माउंट में बनेगा हेली-पोर्ट, पंचेश्वर में होगा एंगलिंग समिटः सचिव पर्यटन

देहरादून/चंपावत, ब्यूरो। कुँमाऊँ भ्रमण के दौरान सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने चंपावत चाय बागान, एबट माउंट हैरिटेज साइट, पंचेश्वर एंगलिंग साइट और अद्वैत आश्रम मायावती का भ्रमण निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति का जायजा लेने के साथ ही स्थानीय हितधारकों से भी बातचीत की और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चंपावत व एबट माउन्ट में हैलीपोर्ट के निर्माण हेतु डी0पी0आर0 तैयार करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए है।

इस दौरान भिन्न-भिन्न अवसरों पर जिलाधिकारी नरेन्द्र भण्डारी, एस0डी0एम0 सदर, अनिल चन्याल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविन्द गौड़, एस0डी0एम0 लोहाघाट रिंकू बिष्ट, कुँमाऊँ मण्डल विकास निगम के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *