ऋषिकेश: जंगलात बैरियर के पास हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत, एक की मौत, तीन गंभीर घायल
ऋषिकेश ब्यूरो- दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं।देहरादून मार्ग पर जंगलात बैरियर से करीब एक किलोमीटर आगे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।सोमवार शाम करीब साढ़े बजे डायल-112 के माध्यम से पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बस अड्डा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस को दो बाइक क्षतिग्रस्त हालत में मिली। दोनों की आमने-सामने टक्कर हुई थी। हादसे में सोहन लाल नौटियाल (40) निवासी ग्राम सिला, मालदेवता, देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई।
