भवाली से लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी, एक की मौत; चार घायल – Intellecuals News


नैनीताल ब्यूरो –  नैनीताल में शनिवार देर शाम भवाली से लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो भूमियाधार के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

भवाली से लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो भूमियाधार के समीप शनिवार देर शाम अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब दो से तीन घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद घायलों और मृतक को खाई से बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि हरियाणा से आए पर्यटक शनिवार को घूमने के लिए क्षेत्र में पहुंचे थे। शाम को घूमने के बाद देर शाम सभी स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। भूमियाधार के समीप पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। वाहन को खाई में गिरता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.