यूपी: योगी बोले- जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें पीएम मोदी ने खाली कराईं, गरीब का पैसा उसे दिलाया – Uttarakhand Nidhi

यूपी: योगी बोले- जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें पीएम मोदी ने खाली कराईं, गरीब का पैसा उसे दिलाया

लखनऊ ब्यूरो  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोदी सरकार की योजनाओं और जनधन खातों का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीबों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचा। उन्होंने आवास, शौचालय, स्वास्थ्य बीमा, मुफ्त राशन, किसान सम्मान निधि और बुनियादी ढांचे के विस्तार का जिक्र किया। कार्यक्रम में ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ नाट्य श्रृंखला प्रस्तुत की गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनधन खाते खोलने पर विपक्ष खिल्ली उड़ाता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें खाली कराईं और गरीब का पैसा सीधे उसके खाते तक पहुंचाया। जिनकी जेबों में जनता का पैसा पहुंचता था, उन्हें बुरा लगना स्वाभाविक है।  वह शुक्रवार को लोक भवन सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ पर आधारित नाट्य श्रृंखला मंचन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस प्रस्तुति को पूरे प्रदेश तक विस्तारित करने को भी कहा।

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी 7 अक्टूबर को गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे करेंगे। यह बिना रुके, बिना झुके और बिना डिगे सेवा की यात्रा है। वर्ष 2004 से 2014 के बीच कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के भ्रष्टाचार, अराजकता और अकर्मण्यता से देश में अविश्वास था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *