डेंगू व मलेरिया की रोकथाम एवं बचाव को लेकर जागरूक किया
देहरादून, ब्यूरो। जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार द्वारा जनपद में डेंगू/मलेरिया की रोकथाम एवं बचाव के सम्बन्ध में
जनजागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार उप्रेती ने
डेंगू मलेरिया के लक्षण बचाव के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए अवगत कराया कि मुख्य चिकित्साधिकारी ने अवगत
कराया कि डेंगू बुखार एक प्रकार के मच्छर के काटने से फैलने वाला वायरल बुखार है मच्छर एक वैक्टर है और इसके
द्वारा फैलने वाली बीमारी को मच्छर जनित रोेग कहते है। डेंगू सभी मच्छरों के काटने से नहीं फैलता है। संक्रमित एडीज
ईजिप्टाइ और एडीज एल्बोपिक्टस नामक मादा मच्छर के काटने से यह फैलता है। इसे टाइगर मच्छर भी कहते हैं। यह
मच्छर ज्यादातर दिन के समय ही काटते है। एडिज मच्छर एकत्रित साफ व स्थिर पानी में पनपता है।
मच्छरों को भगाने व मारने के लिए मच्छर नाषक क्रीम ,स्प्रे,मैट्स,कॅाइल्स आदि प्रयोग करें। मच्छरदानी लगाकर सोयें।
यदि आपको लगता है कि आपके क्षेत्र में मच्छरों की संख्या में अधिक वृöि हो गयी है या फिर बुखार से काफी लोग
ग्रसित हो रहे हैं तो अपने स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ,नगर निगम,नगरपालिका परिशद, कन्टोन्मेन्ट बोर्ड या पंचायत केन्द्र मे
अवष्य सूचना दें। डेंगू /मलेरिया बुखार की जॉच सभी राजकीय चिकित्सालयांे में निःषुल्क की जाती है।
